सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन कुल 48 प्रार्थना पत्रों 7 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा(संपादक)
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में शनिवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग से 8, पुलिस विभाग से 16, विकास विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 3, विद्युत विभाग से 10, बैंक से 1 और चकबंदी विभाग से 5 आवेदन शामिल थे। मौके पर निस्तारित किए गए 7 मामलों में राजस्व विभाग के 3, विद्युत विभाग के 2 और खाद्य एवं रसद विभाग के 2 प्रकरण शामिल थे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार सुश्री वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार फतेहपुर /कुर्सी सहित सभी राजस्व निरीक्षक और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें त्वरित तथा प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।




