Advertisement
अयोध्या

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 6 अभियुक्तों को भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)

जनपद अयोध्या थाना रूदौली प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव के नेतृत्व में व निरीक्षक मोहम्मद अरसद ( स्वाट टीम ) व उप निरीक्षक अमरेश त्रिपाठी ( प्रभारी सर्विवलांस ) के सहयोग से व उप निरीक्षक लल्लन सिंह राठौर मय हमराह उप निरीक्षक रवीश कुमार यादव उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव उप निरीक्षक रामराज चौधरी कांस्टेबल राजेश यादव कांस्टेबल पिन्टू यादव कांस्टेबल हेमन्त यादव , महिला कांस्टेबल श्वेता यादव व महिला कांस्टेबल सरिता गुप्ता के देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम , ज्ञानवापी मस्जिद / काशी विश्वनाथ मंदिर प्रकरण मे माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय की संवेदनशीलता के दृष्टिगत शांति / कानून व्यवस्था ड्यूटी मे परी माता मंदिर खैरनपुर मे मामूर थे जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अयोध्या – लखनऊ हाईवे पर भेलसर ओवर ब्रिज के पास लखनऊ की तरफ दो पुरुष और चार महिलाएं खडे है जिनके पास चोरी के काफी मोबाइल व लैपटाप है जो कही जाने के लिये वाहन का इन्तजार कर रहे है इस सूचना पर उपनिरीक्षक लल्लन सिंह राठौर मय हमराह उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव उपनिरीक्षक रामराज चौधरी मय हमराहियान के भेलसर हाइवे ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर किनारे ढलान से करीब 10 कदम आगे लखनऊ की तरफ समय करीब 06.15 बजे पकड़ लिया ।

नाम पता पूछने पर 1.सरवन पुत्र भास्करन निवासी मकान नं ० 81 गली नं 0 7 नवलपट्टू रोड थाना थिरुवरुम्बर जनपद स्ट्रीची ( तमिलनाडु )

विज्ञापन

2. कुमार पुत्र रामय्या नायडू निवासी ग्राम वाकीपाड़ा पोस्ट करंजी खुर्द तालुक थाना नवापुर जनपद नंदुरवार ( महाराष्ट्र )

विज्ञापन 2

3. मारियांमा पत्नी मारिमातू नायडू निवासी ग्राम वाकीपाड़ा पोस्ट करंजीखुर्द तालुक थाना नवापुर जनपद नंदुरवार ( महाराष्ट्र )

विज्ञापन 3

4 . नंदिनी पत्नी काली पुत्री राजू उर्फ तराना नायडू निवासी ग्राम वाकीपाड़ा पोस्ट करंजी खुर्द तालुक थाना नवापुर जनपद नंदुरवार ( महाराष्ट्र )

विज्ञापन 4

5. आलमेल पत्नी तराना उर्फ राजू निवासी ग्राम वाकीपाड़ा पोस्ट करंजी खुर्द तालुक थाना नवापुर जनपद नंदुरवार ( महाराष्ट्र ) तथा

विज्ञापन 5

6. उलगम्मा पत्नी स्व 0 परमशिवा निवासी ग्राम वाकीपाड़ा पोस्ट करंजी खुर्द तालुक थाना नवापुर जनपद नंदुरवार ( महाराष्ट्र ) बतायी जामा तालाशी लिया गया तो इनके पास से 68 हजार रुपया नगद , 04 अदद लैपटाप 46 अदद मोबाईल व सफेद धातू व पीली धातू के जेवरात व नए कपडे बरामद हुआ । उक्त सभी का एक अन्तर्राज्यीय गिरोह है इनके द्वारा रेलवे स्टेशन , बस स्टैण्ड , ट्रेन / बस तथा मन्दिर – मेलों और बारात घरो में दिन रात रैकी कर ब्यक्तियों और दुकानों को चिन्हित कर लेते हैं । रात्रि के समय दुकानों में सेंध लगाकर चोरी करते है तथा भीड़ – भाड़ वाले स्थानों में व्यक्तियों के साथ मेल जोल बढ़ाकर उनके खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते हैं और उनके बेहोश हो जाने पर उनका सामान चोरी कर लेते है । सामानों में मोबाइल रुपया जेवर कपडे व कीमती चीजों को निकाल कर शेष सामान नदी , नाले या सुनसान जगह में फेंक देते हैं तथा रोड के किनारे पार्किगं व अन्य जगहो पर खड़ी गाङियो का शीशा या गेट खुला होने पर कार से सामान चुराकर तुरन्त अपने गिरोह के पुरुष और महिलायें को दे देते हैं ताकि कोई शक न करे तथा पूछ ताछ की स्थिति आने पर बताते है बाहर से अयोध्या दर्शन करने आने की बात कहते थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button