बहराइच
Trending
शासन के निर्देश पर जनपद में 24 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2023’’ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर
रिपोर्ट :- समित अवस्थी (मंडल संपादक)
जनपद बहराइच शासन के निर्देश पर जनपद में 24 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2023’’ समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हाॅल में 24 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे उत्तर प्रदेश दिवस का समारोहपूर्वक शुभारम्भ होगा। समारोह के प्रथम दिन यहीं पर किसान दिवस भी आयोजित होगा।स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग योजनाएं, उद्योग, पंचायती राज, बाल विकास/महिला कल्याण, समाज कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यागंजन सशक्तिकरण एवं उद्यान आदि विभागों के स्टाल लगाये जायेंगे।



