CM योगी के प्रोजेक्ट पर DM का सख्त एक्शन! भरथापुर में अधूरे निर्माण देख अधिकारियों और ठेकेदारों को लगाई फटकार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट को लेकर बहराइच के जिलाधिकारी सख्त नजर आए। मिहींपुरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरहना के विस्थापित भरथापुर में चल रहे निर्माण कार्यों का DM ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्य अधूरे मिलने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), पुलिस अधीक्षक, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी (CO) और मिहींपुरवा के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सेमरहना के प्रधान प्रतिनिधि रामध्यान कुशवाहा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
अब ग्रामीणों को मकानों की चाबियों का इंतजार! निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद भरथापुर के विस्थापित ग्रामीणों को उनके मकानों की चाबियां मिलने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की सख्ती के बाद निर्माण कार्यों में कितनी तेजी आती है, इस पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हैं।




