Advertisement
उत्तर प्रदेशबहराइच

विश्व वृद्धदिवस के अवसर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि

बहराइच- अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर तहसील सभागार बहराइच सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच अन्तर्गत मतदेय स्थल 179-जू.हा.स्कूल छावनी सरकार के 101 वर्षीय मतदाता दयाराम, मतदेय स्थल 275-जू.हा.स्कूल वीरपुर की 101 वर्षीय मतदाता रामकली व मतदेय स्थल 410-जू.हा. रत्तापुर की 101 वर्षीय मतदाता रामरानी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 189-जू.हा.स्कूल महरथा के 101 वर्षीय मतदाता जब्बार व 242-प्रा.वि. कटेलिया भूपसिंह की 100 वर्षीय मतदाता रसूला को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा वृद्धजन से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन-बान-शान मतदाता हैं। डीएम ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। डीएम ने बुज़ुर्ग मतदाताओं का आहवान किया कि लोगों विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल तक आकर मतदान करने में असमर्थ बुज़ुर्ग मतदाताओं को घर पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के पीछे मंशा यही हैं कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डीएम ने बताया कि बुज़ुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, तहसीलदार अभय राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी तथा बुज़ुर्ग मतदाताओं के परिजन, राजस्व कर्मी व बूथ लेबिल अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button