युवाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हो रहा है आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
पलहरी /बाराबंकी। युवा नेतृत्व एंव सामुदायिक विकास प्रशिक्षण पर युवाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हो रहा है आयोजन 20जनवरी 2023 को नेहरू युवा केंद्र बाराबंकी के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका चौहान जी के मार्गदर्शन में युवा नेतृत्व एंव सामुदायिक विकास प्रशिक्षण पर युवाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ सहायक विकास अधिकारी जिला खादी तथा ग्रामोउद्योग बाराबंकी अभिनव भदौरिया व आई टी सेल हेड, सूर्यवंशी डिजिटल हब, हैदरगढ़ रोड, बाराबंकी प्रशांत कुमार सिंह जी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समझ दीप प्रज्जवलन कर बाराबंकी के शिवराम सिंह इंटर कॉलेज, पलहरी में किया गया । युवाओं को सम्बोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी अभिनव भदौरिया जी ने उद्योगव व लोन सम्बन्धी युवाओं की जिज्ञासा को शांत किया एवं आई टी सेल हेड प्रशांत कुमार सिंह जी के द्वारा युवाओं को विचार शक्ति,प्रार्थना बल व आत्मविश्वास के विषय में बताया गया ।

कार्यक्रम में श्रीमान हरिओम राय जी के द्वारा अच्छी नागरिकता, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों के बारे व पंकज कुमार पटवा जी के द्वारा नेतृत्व व संचार के बारे में युवाओं को जानकारी दीं गयी |राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, बनीकोडर रोहित विश्वकर्मा जी के द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के नियमित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया |कार्यक्रम में प्रशिक्षक आशुतोष मिश्रा,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश दुबे, सचिन श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विवेक कुमार,विनय,रोहित विश्वकर्मा, शिखा, सोनी, ज्योति तथा युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




