Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

इण्डियन स्टूडेंट पॉवर के तत्वाधान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहद स्टार पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

बाराबंकी।इण्डियन स्टूडेंट पॉवर के तत्वाधान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहद स्टार पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने आर के क्लासेस के सचालकों के साथ मिलकर प्रथम चरण में करपिया, फतहापुर, नेवला, करसंडा, जकारिया ग्राम में घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के प्रेरित किया और शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया ने लोगों को बताया की आज हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक देश है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समस्त नागरिकों द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों द्वारा ही केन्द्र एवं राज्य सरकारों का गठन किया जाता है। आप द्वारा चुनी गयी सरकारें ही आपके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास के लिए योजनायें बनातीं हैं और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है। इस प्रकार चुनाव ही लोकतंत्र की आधारशिला है।


किन्तु कुछ लोग अपने मताधिकार के प्रति उदासीन होते हैं। जिसके कारण मतदान प्रतिशत कम होता है और सरकार के गठन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पाती है। आप सभी लोग जानते ही हैं कि जनपद बाराबंकी में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतदान के लिए 27 फ़रवरी 2022 का दिन नियत किया गया है। इण्डियन स्टूडेन्ट पॉवर आप सभी से स्नेह एवं सम्मानपूर्वक आग्रह करता है कि दिनांक 27 फरवरी 2022 को अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।
जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन में आये स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वस्थ, समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, स्मरण रहे मताधिकार एक नागरिक के रूप में आपका सबसे बड़ा अधिकार है और इसका प्रयोग आपका परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री व आर के क्लासेज के संचालक आशीष आर के, जिला महासचिव विपिन कुमार वर्मा, जिला संगठन मंत्री अविनाश वर्मा सौरभ, कार्यक्रम प्रभारी व मसौली ब्लाक अध्यक्ष लवकुश चौधरी, बंकी ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला सचिव शिवम् कनौजिया, अमित विश्वकर्मा, सुधीर वर्मा, अलोक वर्मा, अजय वर्मा ,आकाश वर्मा, दिनकर सिंह, पदुम यादव, पटेल जी पटेल, सरफरोज अहमद देवेन्द्र वर्मा आदि लोगों ने घर घर जाकर प्रत्येक मतदाता से आगामी 27 फ़रवरी को मतदान करने की अपील की

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button