नवागत थाना प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार
फतेहपुर, बाराबंकी। क्षेत्रीय पत्रकारों ने नवागत थाना प्रभारी का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों के द्वारा उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। थाना प्रभारी बड्डूपुर गजेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ कानून व्यवस्था बनाना हमारा पहला लक्ष्य है उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान समस्त थाना स्टाफ के साथ पत्रकारों व भगौली चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने नए थानाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दिलीप मिश्रा बृजेश कुमार
रामनिवास वर्मा प्रियांशु मौर्य इंद्रजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।




