Advertisement
बाराबंकी
Trending

थाना बदोसराय पुलिस ने 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बेस बॉल बैट का टुकड़ा व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। थाना बदोसराय की संयुक्त पुलिस ने दिनांक -22.12.2022 को वादी श्रीराम प्रसाद वर्मा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोशिएशन सिरौलीगौसपुर जनपद बाराबंकी ने थाना बदोसराय पर सूचना दी कि मेरे संघ के अधिवक्ता त्रिपुरारी नाथ मिश्रा पुत्र जयकरन नाथ मिश्रा जो तहसील सिरौलीगौसपुर से अपना विधि व्यवासाय करके बाराबंकी अपने आवास जा रहे थे।
खजुरिहा बड़ी नहर की पटरी पर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना बदोसराय पुलिस ने मुकदमा संख्या 397/ 22 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर घटना के सफल अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक-25.12.2022 को डिजिटल डेटा के एनॉलसिस एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर स्वाट/सर्विलांस व थाना बदोसराय की संयुक्त टीम द्वारा :-
1- देशराज पुत्र महादेव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
2. चन्द्रेश कुमार पुत्र महादेव निवासीगण बीरबल पुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
3- धीरज पुत्र महादेव निवासी बीरबल पुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
4- सन्दीप कुमार अवस्थी पुत्र कृपाशंकर अवस्थी निवासी ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
5 – ललित कुमार पुत्र हंसराज वर्मा निवासी ग्राम मैदासपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को करौरा चौराहा थाना बदोसराय से गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त मुकदमें में धारा 120 बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी ।

अधिवक्ता त्रिपुरारीनाथ मिश्रा के गांव व पारिवारिक जीवन के सम्बन्ध में गहराई से जानकारी हासिल की गयी तदोपरान्त उनके विधि व्यवसाय के कार्यस्थल तहसील सिरौलीगौसपुर में उनके द्वारा पैरवी किये जा रहे मुकदमों की सूची प्राप्त कर गहन विश्लेषण कर कुछ मामले चिन्हित किये गये जिनमें जल्द ही कुछ आदेश-निर्देश निर्गत किये गये हो तदोपरान्त जानकारी हुई कि अधिवक्ता त्रिपुरारीनाथ मिश्रा ग्राम गोपालपुर जनपद बाराबंकी स्थित जमीन के विवाद में मुकदमें की पैरवी कर रहे है। अधिवक्ता त्रिपुरारीनाथ मिश्रा का पूर्व में इसी मुकदमें की पैरवी को लेकर अभियुक्तों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर अभियुक्तगणों द्वारा योजना बनाकर अधिवक्ता त्रिपुरारीनाथ मिश्रा को जान से मारने की नियत से मारपीट की गयी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button