
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजना के तहत अवध कल्चरल सोसायटी बाराबंकी द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं का छः दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण के तृतीय बैच का शुभारंभ मदरसा जामिया अरबिया इमदादुल उलूम छेदा कटरा जैदपुर, में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद मो0 अबसार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट वितरित किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया प्रशिक्षका सय्यद खुशनुमा ने कहाँ की महिलाओं की ताकत, उसकी जागरूकता और ज्ञान से आती है इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अधिक से अधिक ज्ञानार्जन करना चाहिए और सरकार की योजनाओं की जानकारी कर उसका लाभ लेना चाहिए प्रशिक्षिका तरन्नुम बानो ने कहा कि यदि आपको घर से निकलने का मौका मिला है तो आप इन छः दिनों में मन लगाकर जानकारी हासिल करें। जिससे अपना वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज के नेतृत्व कर सके और कही भी समाज में आप लोग अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपनी पहचान बना सके।संचालन संस्था के सचिव मो0 गुलफाम ने किया इस अवसर पर सय्यद खुशनुमा, तरन्नुम बानो, मो0 इमरान आदि लोग मौजूद रहे।




