Advertisement
बाराबंकी

जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करें – सदानन्द

बाराबंकी। ग्रीन गैंग द्वारा संचालित विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के चौदहवें दिन पर्यावरण सैनिक नवनीत कुमार की प्रेरणा से विकास खण्ड मसौली के ग्राम दादरा में तीसरी बार निर्वाचित प्रधान मुबीन सिकन्दर ने पर्यावरण सैनिक रविराज के नेतृत्व में अपनी ग्राम पंचायत को हरा भरा व खुशहाल बनाने का संकल्प लेते हुए नीम का पौध रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण सैनिक आशीष कुमार ,राघवेंद्र वर्मा आदित्य कुमार मौजूद रहे।

तहसील रामसनेही घाट अन्तर्गत ब्लॉक पूरे डलई प्रभारी ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना विकास सोनी की प्रेरणा से ग्राम खुटौली में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह ने औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का पौध-रोपण किया। वृक्षारोपण के समय पर्यावरण सैनिक अजय शर्मा,कृष्ण कुमार यादव व आदित्य सिंह उपस्थित रहे।
अभियान अध्यक्ष सदानन्द, ग्रीन गैंग समन्वयक रजत बहादुर वर्मा ने पर्यावरण सैनिकों की प्रशंसा करते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी अपने कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें कराएं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button