चोरी की योजना बना रहे 02 शातिर चोरों/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से तीन अदद पकड़, एक अदद हथौड़ी व नगदी बरामद-
रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.06.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर चोरी की योजना बना रहे 02 शातिर चोर 1. शिवकुमार उर्फ ननकऊ रावत पुत्र ठुन्नी निवासी देवनपुरवा मजरे अमरबल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, 2. दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटकऊ पुत्र हीरालाल निवासी भटगंवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को रतौली अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद पकड़, एक अदद हथौड़ी व चोरी के 4000/- रूपये नगद बरामद कर मु0अ0सं0 167/2024 धारा 401 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है। चोरी कर प्राप्त सामान व रुपये से अपना शौक पूरा करते है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया की बधवा अण्डर पास के पास बनी दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रतौली अण्डर पास के पास योजना बना रहे थे। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी।




