विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

रिपोर्ट:-पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा निंदूरा के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारियों एवं निकाय सदस्यों के बीच विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन डॉ0 रामकुमार निर्मला गिरि इंटर कॉलेज डफरपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी संतोष कुमार देव पांडे उपस्थित रहे। उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के बीच परस्पर सामंजस्य एवं सहयोग की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड की 88 ग्राम पंचायतों के 11 विद्यालयों में 20 अतिरिक्त कक्ष जोकि वर्ष 2020- 21 में स्वीकृत हुए उनका अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साकेंद्र प्रताप वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय एवम खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत गीत और बैच अलंकरण के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया, तथा उपस्थित समस्त जनसमूह को खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सतीश कुमार त्रिपाठी द्वारा निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी पर चर्चा पीपीटी द्वारा तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य ,ब्लूटूथ इन विल्ड, मैथ किट और सक्रिय पुस्तकालय इत्यादि पर विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा, की उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण और शोषित वर्ग के गरीब बच्चों को नि:शुल्क और सर्वोत्तम शिक्षा देने का जो बीड़ा हमारी योगी सरकार ने उठाया है, हम सब पूरे बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से उनके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रात दिन एक कर देंगे, और जनपद बाराबंकी के विकास खंड निंदूरा को सबसे पहली सूची में निपुण निंदूरा बना कर दिखाएंगे ।

मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश की माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार और देश की माननीय मोदी जी की सरकार पथ अंत्योदय के मार्ग पर निरंतर गतिमान है। और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निहित उद्देश्यों को पूरा कर हम अपने भारत को विश्व पटल पर स्थापित कर सकते हैं क्योंकि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और अध्यापक उस भविष्य को निर्मित करने वाला निर्माता होता है। अतः सभी अध्यापकों को इस चीज के लिए प्रतिबद्ध करता हूं की सभी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत मिशन को पूर्णता से लागू करेंगे, उस पर काम करेंगे, हां अगर उस उद्देश्यों को पूरा करने में आपको कोई किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो उसके लिए जनप्रतिनिधि के रूप में इस विधानसभा के प्रतिनिधि के रूप में 24 घंटे आपके लिए उपस्थित रहूंगा। आप उसके लिए मुझसे बात कर सकते हैं, साथ ही अध्यक्ष ने विकास खंड के सभी शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे निरंतर सराहनीय पठन-पाठन की प्रशंसा भी की और कहा, कि विकासखंड निंदूरा जनपद लखनऊ का सबसे नजदीकी विकासखंड है इसलिए इस विकासखंड से निकली हुई हर चीज लखनऊ के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश को प्रभावित करती है। मैं सभी शिक्षक बंधुओ और बेसिक शिक्षा परिवार निंदूरा को हार्दिक बधाई देता हूं, और साथ ही आश्वस्त करता हूं, कि आप बच्चों के साथ उत्कृष्ट कार्य करिए और आपके कार्यों में आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई का निपटारा करने के लिए मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता रहूंगा। कार्यक्रम को संदीप कुमार वर्मा , डा राम कुमार गिरि,,प्रदीप रावत,विशाल सिंह ,उदयराज सिंह , हरि प्रकाश शुक्ल,हिमेश ठाकुर ,चंद्र प्रकाश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर सिंह “कौशल” ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि प्रकाश शुक्ल,शिव संकर सिंह, कोमल कुमार, ओमकार वर्मा,रुपेश वर्मा,अभिषेक गिरि,अंकुर गिरि, कमरउल हुदा, चंद्रप्रकाश, अनिल सिंह, संदीप कुमार वर्मा अलका बेस सवार , रेखा उपाध्याय रामचंद्र यादव प्रधान,शालिनी शर्मा ,अवनीश, फैज़ महमूद दुर्री,विनय मौर्य,मार्कण्डेय मिश्रा,सुशील यादव,खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर, डा राजेंद्र त्रिपाठी ,आलोक वर्मा समेत विकास खंड की 86 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि , एसएमसी अध्यक्ष तथा लगभग 60
प्रधानों ने प्रतिभाग किया




