महादेवा मेला अगहनी 2022 के संबंध में बैठक आहूत की गई।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। उप जिलाधिकारी /सचिव महादेवा मेला समिति रामनगर बाराबंकी द्वारा बताया गया कि तहसील रामनगर के जन सभागार में महादेवा मेला अगहनी 2022 के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी आयोजन के संबंध में स्थानीय/जिला स्तरीय अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मेला से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आए हुए अधिकारियों/ कर्मचारियों /अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में से श्री लोधेश्वर धाम महादेवा के आयोजन पर विचार विमर्श पर चर्चा की गई, जिस पर यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन /मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं महादेवा मेला महोत्सव आयोजन हेतु आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़/ मजबूत करते हुए महादेवा महोत्सव (अगहनी)2022 के स्थान पर माह फरवरी 2023 में फाल्गुनी मेला से पूर्व करवाया जाएगा तथा एकदिवसीय पूजा-अर्चना का कार्य पूर्व से प्रस्तावित एकदिवसीय महादेवा मेला उद्घाटन की तिथि 21 नवंबर 2022 के स्थान पर मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिव जी प्रकट हुए थे जो इस बार 22 नवंबर 2022 को चतुर्दशी पड़ने के कारण प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा 22 नवंबर 2022 को अपराहन 2:00 बजे महादेवा मेला का उद्घाटन पूर्व परंपरा के अनुसार होना प्रस्तावित किया गया है।




