रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी की प्रधानाचार्या डाॅ0पूनम सिंह और शिक्षिका दीपशिखा त्रिपाठी, सपना चावला, प्रतिभा श्रीवास्तव, मीनूबाला गुप्ता, मनोरमा चैरसिया और छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया और मतदान की तारीख और महत्ता से परिचित कराया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और एकल नाटक से भी लोगों को प्रोत्साहित किया और मतदान अवश्य करें सभी मिलकर विनम्र वादा लिया। राजकीय इंटर कालेज बेलहरा में प्रधानाचार्य श्रीदेवी प्रसाद जी के कुशल नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता बनने और मतदाता बनाने हेतु विद्यालय शिक्षकों द्वारा माॅक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी में अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ मंजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पद्मश्री से सम्मानित श्री राम शरण सिंह समाजसेवी श्री रत्नेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह, विद्यालय की शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ में मशाल रैली आयोजित की गई। इस कार्यक्रम प्रवक्ता श्रीमती अलका सहायक अध्यापिका, श्रीमती नगमा नूरी, फातिमा, सारिका त्रिपाठी एवं सुनील उपस्थित थे। प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज श्री सर्वेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।