जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गयी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की भौतिक प्रगति व वित्तीय समीक्षा विस्तृत रूप से की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा की दशा में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आशाओं का भुगतान समयान्तर्गत कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए तथा जो आशाएं आयुष्मान कार्ड बनवाने में अपना योगदान नहीं दे रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने एचआरपी, सीएचसी यूनिट डिलीवरी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, न्यू बोर्न केयर यूनिट, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत तुलनात्मक प्रगति, आयुष्मान कार्ड की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त एमओआईसी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।




