
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी थाना रामनगर में आगामी त्यौहार को लेकर के पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न जिसमे उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में होली व सबेबरात के त्यौहार मद्देनजर एक ही दिन होने के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक आयोजित की साथ ही उप जिलाधिकारी रामनगर ने यह भी कहा कि पर्व हमें आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते हैं पर्व के दौरान शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी उनसे सख्ती से निपटा जाएगा वहीं थाना प्रभारी रामनगर ने कहा कि अगर त्यौहार में कोई गड़बड़ी फैलाने का कार्य करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे इस मौके पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व प्रधान मौजूद रहे




