
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शक्ला
रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 03.09.2025 को वादिनी श्रीमती ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र दीपक कुमार जो बाहर कमाने गया था, का शव दरवाजे पर पड़ा मिला है। कुछ दिन पूर्व गांव के निवासियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-218/2025 धारा-108 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 08.09.2025 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-218/2025 धारा-108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. राजकुमार पुत्र मिश्रीलाल 2. लक्ष्मी पुत्री राजकुमार निवासीगण ग्राम बबुरिहा का पुरवा मजरे बंकागढ़ थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।




