Advertisement
बाराबंकी

छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। शैक्षिक सत्र 2022 -23 में अध्ययनरत् दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की संशोधित तिथि 01 दिसम्बर, 2022 से 10 दिसम्बर, 2022 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवेदन भरने की प्रक्रिया के विषय में तकनीकी जानकारी छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अंतिम 10 दिसम्बर, 2022 के उपरान्त छात्र/छात्राओं हेतु वेबसाइट लॉक हो जाएगी।
यह भी सूच्य है, कि शासनादेशानुसार आनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व छात्र/छात्रा का है। अतः छात्र/छात्रा ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने आवेदन पत्र को पूर्णतया शुद्ध करके ही आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट करें।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button