Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार योजना, 2025 के अंतर्गत 18.08.2025 को केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अनुभव पुरस्कार, 2025 प्रदान करेंगे।

42 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के प्रकाशित 1459 लेखों में से 05 अनुभव पुरस्कार और 10 जूरी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

सीपीएस ईऔर पीएसबी ने पहली बार राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार योजना के अंतर्गत अंतिम सूची में जगह बनाई!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले/सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के अनुभवों को साझा करने के लिए मार्च 2015 में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘अनुभव’ की शुरुआत की गई थी।

इसके बाद, सेवानिवृत्त होने वाले/सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने अनुभव को लेख के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक वार्षिक पुरस्कार योजना शुरू की गई, जिसमें अब तक 59 अनुभव पुरस्कार और 19 जूरी प्रमाणपत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार योजना, 2025 के अधिसूचित होने के साथ पहली बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अलावा, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के कर्मचारियों को भी राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए इस योजना में शामिल किया गया। इस योजना में 01.04.2024 से 31.03.2025 तक प्रकाशित लेखों पर विचार किया गया।

विज्ञापन 2

अनुभव आउटरीच कार्यक्रम’ के अंतर्गत, रिकॉर्ड 42 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों की ओर से कुल 1459 लेख प्रकाशित किए गए, जबकि वर्ष 2023 में इसमें शामिल मंत्रालयों/विभागों/संगठनों की संख्या 30 थी।

विज्ञापन 3

इसके बाद, प्रकाशित लेखों की दो-स्तरीय जांच की गई और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे पूरा किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 05 अनुभव पुरस्कार विजेताओं और 10 जूरी प्रमाणपत्र विजेताओं का चयन किया गया।

विज्ञापन 4

अनुभव पुरस्कार विजेताओं में सेवानिवृत्त होने वाले – भूमि संसाधन विभाग के अपर सचिव श्री हुकुम सिंह मीना, सीजीएम, एसबीआई सुश्री शालिनी कक्कड़, ओएसडी, राज्य मंत्री (पीएमओ) श्री एम. वेंकटेशन, वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक श्री ओ. विरुपाक्षप्पा, और सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल, श्री साजू पीके शामिल है।

विज्ञापन 5

जूरी सर्टिफिकेट के लिए चुने गए सेवानिवृत्त कर्मचारियों में बीएचईएल निदेशक श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी डीआरडीओ वैज्ञानिक, श्री विनोद पी, अंतरिक्ष विभाग के उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. जॉली धर, दूरसंचार विभाग की विशेष महानिदेशक सुश्री सुनीता चेरोडाथ, जी, डीआरडीओ की वैज्ञानिक श्री सबु सेबेस्टियन, जल शक्ति मंत्रालय की उप निदेशक, सुश्री वेलागा कुमारी, जीडी, आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल श्री संतोष गवली, सीआरपीएफ के उप कमांडेंट श्री बालम सिंह रावत, इंस्पेक्टर/फार्मासिस्ट, सीआरपीएफ श्री एस मीनाक्षी सुंदरम, और एसआई/जीडी, सीआरपीएफ श्री शीला रानी पोद्दार शामिल हैं।

केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 18.08.2025 को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अनुभव पुरस्कार और जूरी प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button