पागल कुत्ते के हमले में वृद्धा समेत तीन दर्जन घायल।

रिपोर्ट: विमल कुमार
फतेहपुर, बाराबंकी। दर्जनों लोगों को पागल कुत्ते ने काटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पर सभी का किया गया वैक्सीनेशन स्थानीय लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला।
बता दें, कि तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम देवखरिया के पास से एक पागल कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू किया तो करीब 3 दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के हमले में देवखरिया निवासी राजेश बिहुरा निवासी विजय, फतेहपुर जोशी टोला निवासी राजेंद्र, देवखरिया निवासी बबलू, मझगवां निवासी अनिल, वतिया निवासी चेतराम, उजरवारा निवासी प्रेमचंद्र, सौरभ राजा बाजार, राहुल साढ़ेमऊ, सुरेंद्र बनीरोशनपुर, रामखेलावन साढ़ेमऊ, इदरीश धमसड़, हरिश्चंद्र खासी सराय, शिवकुमारी राजा बाजार, बाबूराम बुधियापुर, अभिषेक देवखरिया, सलमान नालापार दक्षिणी फतेहपुर, मोहम्मद सलमान निवासी जरखा समेत करीब 3 दर्जन लोगों को पागल कुत्ते ने लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के काटने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पर लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। कुत्ते के हमले में एक 6 माह का मासूम व एक करीब 75 वर्ष की वृद्ध महिला भी शामिल है।



