बालेन्दु कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में कुल 320 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित है।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बाराबंकी बालेन्दु कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में कुल 320 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित है। उन्होने आगे बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित मदरसों के यू-डायस कोड से संबंधित बिन्दुओं की ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा इन्ट्री (अध्यापक एवं छात्र प्रोफाइल आदि) का कार्य मदरसा प्रबंधकों ध् प्रधानाचार्यों को दिनांक 15 जुलाई, 2023 तक सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । किन्तु अद्यतन दिनांक तक जनपद के 10 मदरसों द्वारा कोई भी डाटा फीड नही किया गया है। 124 मदरसों द्वारा भरा गया विवरण अपूर्ण है। और इसे सर्टिफाई नहीं किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दिनांक 31.07.2023 तक यू-डायस कोड अपडेट न कराये जाने की दशा में प्रश्नगत मदरसों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्रार, निरीक्षक, उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ को संस्तुति सहित प्रस्ताव प्रेषित कर दिया जाएगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित मदरसे का होगा।
उन्होंने कहा कि संबंधित मदरसे यू-डायस कोड से सम्बन्धित किसी भी तकनीकी समस्या के लिये अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है, अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष सं0 315-16, विकास भवन, बाराबंकी में सम्पर्क कर समन्वय स्थापित कर सकते है।




