बाल्मीकि जयंती पर अधिशासी अधिकारी ने किया बाल्मीकि समाज को सम्मानित।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जैदपुर बाराबंकी नगर पंचायत जैदपुर में आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज।व अधिशासी अधिकारी योगेंद्र मिश्र ने कस्बे के सभी बाल्मीकि समाज के लोगों को अंग वस्त्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पंचायत जैदपुर में बाल्मीकि समाज का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के महिला व पुरुष संतोष कुमार राज कुमार इन्पल अनिल कुमार इस्लाम शिव कुमार शलोहन,रीतू,राज रानी,फुलमती, सोनी,राज कुमारी,प्रतिमा,सरिता, बेबी रानी आदि दर्जनों लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सम्मान समारोह में हिस्सा लिया अधिशासी अधिकारी ने बाल्मीकि समाजको बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों को अगर सफाई उपकरणों की कमी हो तो बता दे उसे तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा आप लोगों का कार स्वच्छ भारत मिशन के तहत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रतिनिधि नेता रियाज ने आए हुए बाल्मीकि समाज के लोगों को बधाई दी और कहा कि हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि बाल्मीकि समाज को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाया जाए हमारा सौभाग्य है कि आज हमें बाल्मीकि समाज को सम्मानित करने का मौका मिला है इस मौके पर बाबू कुलदीप, दिनेश कुमार, सरबजीत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



