कार व मोपेड की टक्कर; इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट; दिलीप मिश्रा।
फतेहपुर, बाराबंकी। कार व बाइक की टक्कर में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे फ़तेहपुर एसएचओ व पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तत्काल स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया जहां मौजूद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत फ़तेहपुर रामनगर रोड पर ग्राम साढ़ेमउपुल के निकट मोपेड यूपी 42 ए क्यु 7016व कार यूपी 32 के जेड 2270 में टक्कर होने से हरनाम पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम अल्लापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ के पैर व एक हाथ में गहरी चोटें आई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएचओ फ़तेहपुर संजय कुमार मौर्य ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए स्वयं घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया जहां मौजूद डाक्टरों घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। वही कार सवार को मामूली चोटें आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गाड़ियों को पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।




