जनकवि बंशीधर शुक्ल सम्मान तथा गायत्री परिवार से जुड़े अवधी काव्य साधक विष्णु कुमार शर्मा कुमार को अवधी वारिधि सम्मान प्रदान किया गया।
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। अवधी क्रांतिधर्मा साहित्यकार पं. बंशीधर शुक्ल की जयन्ती पर जन्मग्राम मन्यौरा में बाराबंकी जनपद के भी दो साहित्य मनीषियों डॉ बलराम वर्मा प्राचार्य वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय मसौली को जनकवि बंशीधर शुक्ल सम्मान तथा गायत्री परिवार से जुड़े अवधी काव्य साधक विष्णु कुमार शर्मा कुमार को अवधी वारिधि सम्मान प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्र ने बताया कि हर वर्ष जयन्ती पर चयनित साहित्य मनीषियों का सम्मान किया जाता रहा है। इससे पूर्व के वर्षों में डॉ विनय दास व प्रदीप सारंग को भी यह सम्मान मिल चुका है।
पं. बंशीधर शुक्ल आजादी से पहले और बाद में भी सत्ता चरित्र के विरुद्ध लेखनी चलाकर कविधर्म निभाते रहे। गद्य और पद्य में प्रचुर साहित्य सृजित करने वाले शुक्ल की रचनाधर्मिता अनुकरणीय है।
डॉ बलराम वर्मा व विष्णु शर्मा को यह सम्मान प्राप्त होने पर जनपद में खुशी का माहौल है। साहित्यकार डॉ विनयदास, कवि प्रदीप सारंग, सदानन्द वर्मा, हास्य कवि अजय प्रधान, कवि प्रदीप महाजन, मूसाखान, डॉ कुमार पुष्पेन्द्र, डॉ अम्बरीष अम्बर ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।




