बाराबंकी
धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव कार्यक्रम

श्रेयांश सिंह सूरज
बाराबंकी।विधानसभा दरियाबाद के ग्राम शाहपुर मुरारपुर कुटी पर आयोजित पूज्य गुरुदेव जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह व खाध रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सामूहिक रूप से दीप प्रजव्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूज्य गुरुदेव जी महाराज का माल्यार्पण स्वागत कर, स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना की।इस मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह ,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अजीत प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,दीपक वर्मा
रूपेश सिंह लकी पवन सिंह रिंकू समेत अन्य शामिल रहे।




