एक मुट्ठी गेहूं के चलते बंदर की हत्या।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। दुकानदार के पास रखे गेहूं को बंदर ने खा लिया, जिसके बाद दुकानदार ने बंदर की घेरकर पिटाई कर दी, जिससे बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना के बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की ओर से आरोपी के विरुद्ध बड्डूपुर थाने पर तहरीर दी गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बड्डूपुर थाना अंतर्गत ग्राम जगसेण्डा निवासी सत्तार अली पुत्र आशिक अली व उसके पुत्र रिआजुल ने मिलकर एक बंदर को काफी पीटा जिससे उस बंदर की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी नदी, टड़वापुल के पास बाजार लगती है वहीं पास में आरोपी सत्तार व रिआजुल की साईकिल पंचर की दुकान है। बाजार के दिन वह आढ़तिए का भी काम करता है। इस बीच एक बंदर आया और अपनी मुठ्ठी में गेहूं उठाना चाहा तो आरोपियों ने उसे लोहे की राड से मारा जिसमे उसकी टांग टूट गई। अपनी जान बचाते हुए वह पंचर की दुकान में घुस गया फिर सभी लोगों ने उसे घेरकर दुकान के अंदर ही मार डाला और टाट के बोरे में भरकर दुकान के पीछे दबा दिया यह घटना बाजार में सामान खरीद रहे ग्रामीणों ने देखी, तो धीरे धीरे चर्चा बढ़ी लोग एकत्रित हुए किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। एवं संबंधित थाना बड्डूपुर को मामले की तहरीर देकर अवगत कराया गया। पास स्थित ग्राम पंचायत टड़वा गदमानपुर के वर्तमान प्रधान हनुमान प्रसाद एवं पूर्व प्रधान ने दर्जनों लोगों को साथ प्रार्थना पत्र बड्डूपुर थाने देकर कार्यवाही की मांग की। मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को मिलते ही कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी राजकुमार एवं संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की गई। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
बंदर का विधि विधान से किया गया अंतिम संस्कार
बंदर की हत्या मामले में हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा के क्षेत्रीय नेताओ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार व हल्का लेखपाल के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विधि विधान से मृत बंदर का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री पुष्पेन्द्र दिक्षित, डी एम सिंह, दीपू सिंह, जयपाल यादव, बजरंग दल मंडल संयोजक मुकेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी उमेश यादव के साथ क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।




