
समित अवस्थी की रिपोर्ट
जहां योगी सरकार हरियाली को बढ़ावा दे रही है वहीं पर कुछ वन माफियाओं व ठेकेदारों द्वारा वन विभाग की मिलीभगत से हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगी रही फतेहपुर वन रेंज स्तर के अधिकारियों के सारे वादे केवल हवा हवाई निकल रहे।
मामला जनपद बाराबंकी के वन रेंज फतेहपुर भगहर झील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोडियन पुरवा, बनर्की से मल्लापुर रोड पर हरे भरे प्रतिबंधित तीन गूलर दो जामुन एक आम का पेड़ वन विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार ओंकार थाना मोहम्मदपुर खाला ने काट डाला जब इस विषय में स्थानीय निवासियों से पता किया गया तो पता चला कि यह पेड़ ओम का ठेकेदार द्वारा दिनांक 30/08/2022 को काटे गए हैं इस विषय में जब वन दरोगा दीपक से वार्ता की गई तो वन दरोगा दीपक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया वहीं दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर को अवगत कराने पर उल्टी-सीधी बातें कर मामले को रफा-दफा करने के अल्फाज से वार्ता की गई और पुलिस को दोषी ठहराते हुए कहा गया कि पुलिस के द्वारा ही परमिशन दे कर के प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं फिलहाल देखना यह है वन विभाग द्वारा व पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है फैसला समय की गोद में है।




