बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से दो तमंचा मय तीन अदद कारतूस बरामद।

बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से दो तमंचा मय तीन अदद कारतूस बरामद।
रिपोर्ट-शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । -थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद । आज दिनांक 05.07.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संजय कुमार द्विवेदी पुत्र राजकुमार द्विवेदी निवासी पूरे जबर मजरे हकामी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को एलपीएस स्कूल के सामने लखनऊ अयोध्या हाइवे पर थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से एक तमंचा .315 बोर मय एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 607/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 शशिकान्त सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 अजय कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 दिनेश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । –
थाना टिकैतनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद ।
आज दिनांक 05.07.2021 को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तौसीफ पुत्र सगीर निवासी मगरौड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को ग्राम मगरौड़ा से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर मु 0 अ 0 सं 0 203/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर श्री नारदमुनि सिंह जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 दीपेन्द्र विक्रम सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 राजकुमार वर्मा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 अभिषेक सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।




