73 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गत वर्ष की भांति जिले में गरिमापूर्ण, हर्षोल्लास एवं सादगी शश साथ मनाया गया।
पुलिस लाइन में पुलिस परेड रहा मुख्य आकर्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। जिले में 73वां गणतंन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गत वर्ष की भांति गरिमापूर्ण ढ़ंग से, कोविड-19 गाइड लाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, व सलामी तथा पुलिस परेड निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपने सम्बोधन में जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र/लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत व संघर्ष का परिणाम है कि आज हम गणतंत्र दिवस एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर वोट प्रतिशत को शत-प्रतिशत तक लाने का प्रयास करें, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भावना को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिये जाने की बात कही।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा शान्ति का प्रतीक कबूतर छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संविधान संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त किया गया तथा उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ परेड कमांडर सहित सभी कमांडरों को सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न कार्यालयों में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प व महापुरुषों/महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गत वर्ष की भांति हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों व जनपद वासियो को इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामजी वर्मा, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी सहित सम्भ्रान्त नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।




