पुलिस ने 04 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
मथुरा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 26/05/2026 समय करीब 02.30 बजे मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्त 1. विष्णु दत्त पुत्र चन्द्रभान निवासी जुनसुटी थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र करीब 37 वर्ष 2. अजीत पुत्र दिवाकर निवासी रामदयाल गंज थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष 3. हिमांशु पुत्र चन्द्रनजय निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 28 वर्ष 4. नीरज पुत्र महेन्द्र निवासी राम दयाल गंज थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को, अलबर बाजना रेलवे पुल के पास कच्ची सडक से किया गिफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 41 किलो 763 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा, 2,20,000 रूपये नकद, 01 गाडी मारूति सुजुकी विक्टोरियस व 01 चोरी की गाडी टाटा हेरियर बरामद हुई। अभियुक्तों की बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 397/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS ACT व 317 (2)/317 (5)/345 (3) B.N.S पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।




