पॉक्सो एक्ट के मुकदमें के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
बहराइच।थाना हुजूरपुर पुलिस टीम को मिली सफलता अभियुक्त राजबीर उर्फ डबलू पुत्र रामअचल निवासी ग्राम बरहिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच द्वारा एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध सूचना प्राप्त हुई जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 135/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के क्रम आज दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जगताजलालपुर अद्धनिर्मित पेट्रोल पम्प थाना क्षेत्र हुजूरपुर जनपद बहराइच के पास से समय करीब 10.24 बजे वांछित अभियुक्त राजबीर उर्फ डबलू पुत्र रामअचल निवासी ग्राम बरहिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।




