
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
रिपोर्ट शिवा वर्मा संपादक
जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार , जिसके कब्जे से 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 421/2021 थारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
तैयब पुत्र शकील निवासी मजीदपुरा मन्दिर के पास थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ । बरामदगी का विवरण : 460 ग्राम अवैध गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम :
1.उ 0 नि 0 मनोज कुमार सहरावत थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ ।
2.हे 0 का 0 86 ध्रुव सिहं थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ ।
3.का 0 780 मनोज कुमार थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ ।




