Advertisement
बाराबंकी
Trending

शिवानी वर्मा को गौरैया के लिए वांछित वातावरण बनाने के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। विश्व गौरैया दिवस पर ग्रीन गैंग आँखें फाउंडेशन द्वारा रसूल पुर निवासी शिवानी वर्मा को अपने घर में गौरैया के लिए वांछित वातावरण बनाने एवं सहेजने के लिए अंगवस्त्र गमला पौध प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिवानी के घर पर सैकड़ों गौरैया आती जाती व रहती हैं। यह कई वर्ष लगातार छत और आँगन में दाना पानी रखते रहने का परिणाम है कि आज शिवानी के घर पर सैकड़ो गौरैया चहचहाती हैं।

शिवानी आजकल मोहनलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में शामिल हैं अतः ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग, आँखे फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, ग्रीन गैंग अध्यक्ष रजत बहादुर वर्मा रमेश रावत ने शिविर पहुँचकर स्वयं सेविका शिवानी वर्मा को सम्मानित किया। उपस्थित स्वयं सेवकों ने ग्रीन गैंग के संकल्प “पेड़ लगाएंगे, पेड़ लगवाएंगे, पेड़ बचाएंगे” को दुहराते हुए संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ पंकज पटवा, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ नीरज वर्मा, प्रवक्ता रूपेश साहू, नितेश वर्मा, राम गोपाल वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button