थाना देवा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी किये गये मोबाइल, एक अदद टैबलेट, नकद रूपये व तमंचा मय कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

समित अवस्थी की रिपोर्ट मंडल ब्यूरो प्रतिनिधि अयोध्या
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-551/2022 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त कलीम पुत्र मो0 फारूख निवासी मोहल्ला गढ़ी कदीम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 26.12.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी किये गये 01 अदद मोबाइल ओप्पो, 01 अदद टैबलेट लावा, 500/-रूपये नकद व 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवा पर मु0अ0स0-778/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त ने बरामद चोरी के सामान के बारें में पूछताछ पर बताया कि लगभग 4-5 महीना पूर्व देवा कस्बा से छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
कलीम पुत्र मो0 फारूख निवासी मोहल्ला गढ़ी कदीम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1-01 अदद मोबाइल ओप्पो,
2-01 अदद टैबलेट लावा,
3-500/-रूपये नकद
4-01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-129/2018 धारा 379/411 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-264/2018 धारा 41/411/413 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-79/2018 धारा 380/411 भादवि थाना जी.आर.पी. जनपद बाराबंकी




