नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के पति व उनके जेट की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

निंदूरा बाराबंकी:-फतेहपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के पति व उनके जेट की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत ग्राम बेहटी निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरोजनी देवी के पति राम नारायण व राम नारायण के बड़े भाई अपने ननिहाल में मामी की मौत के बाद क्रिया कर्म में शामिल होने जा रहे थे रास्ते में शारदा सहायक नहर बाईपास जुग्गौर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें प्रधान पति राम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई वही कुछ देर बाद रामनारायण के बड़े भाई रामाधार ने भी दम तोड़ दिया घर में हुई अचानक दो मौतों से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है वही रामाधार की पत्नी सहित 4 बच्चों व राम नारायण की पत्नी का अपनी तीन बेटियों के साथ रो रो कर बुरा हाल है लखनऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




