प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह जून 2021 में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया प्रारम्भ

जनपद बाराबंकी में आज दिनांक 03.06.2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह जून 2021 में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किया गया। आज श्री उपेन्द्र रावत, मा0 सांसद बाराबंकी, श्री शरद कुमार अवस्थी, मा0 विधायक रामनगर एवं श्री अवधेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी द्वारा ग्राम पंचायत कटियारा एवं गनेशपुर, विकास खण्ड रामनगर में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया गया। श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा मा0 विधायक कुर्सी द्वारा ग्राम पंचायत अगासण्ड एवं महमूदपुरबनौगा विकास खण्ड निन्दूरा में, श्रीबैजनाथ रावत, मा0 विधायक हैदरगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोठी एवं सादुल्लाहपुर, विकास खण्ड सिद्धौर में तथा श्री जगदीश चन्द्र गुप्ता मा0 अध्यक्ष नगर पंचायत टिकैतनगर द्वारा नगर पंचायत टिकैतनगर में अपने उपस्थिति में उक्त वितरण प्रारम्भ कराया गया। आज सायं 05.00 बजे तक 58331 राशन कार्डधारकों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त किया गया। वितरण के दौरान कार्डधारकों द्वारा मास्क का प्रयोग किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। उक्त योजना के अन्तर्गत माह जून 2021 के सापेक्ष खाद्यान्न का वितरण दिनांक 15.06.2021 तक जारी रहेगा।




