पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।


रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-विकास खंड निन्दूरा में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओ का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर से न्याय पंचायत वार किया जा रहा है। जिसके अनुक्रम में आज न्याय पंचायत अटहरा के अंतर्गत आने वाले 16 प्राथमिक एवं 5 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेल कूद प्रतियोगिताओ को उच्च प्राथमिक विद्यालय अटहरा के मैदान में सकुशल सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ अध्यापक रेखा उपाध्याय ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात किया। विभिन्न खेलो में कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक में छिलगवां विजेता एवं अटहरा उपविजेता,बालिका वर्ग प्राथमिक में छिलगवां विजेता एवं अटहरा उपविजेता तथा खो-खो बालिका वर्ग मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय छिलगवां विजेता और अटहरा उपविजेता रही। लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विपिन प्रथम , मंजेश द्वितीय एवं उत्तम तृतीय तथा बालिका वर्ग प्राथमिक में आकांक्षा प्रथम, शकीना द्वितीय एवं अंशिका तृतीय उच्च प्राथमिक में अनस प्रथम,सीबू द्वितीय एवं दानिश तृतीय तथा 100 मीटर दौड़ में दानिश प्रथम , ललित द्वितीय , सुमित तृतीय बालिका वर्ग में रितिका प्रथम, सावित्री द्वितीय एवं अंकिता तृतीय और मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल अटहरा प्रथम, नैंसी द्वितीय और प्रतिभा ने तृतीय स्थान हासिल किया । कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि बिना खेलो के बच्चों का चहुँमुखी विकास संभव नही है। इसलिए बेसिक शिक्षा परिषद अपने विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य की आस्था और विश्वास के साथ प्रति वर्ष अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं से लेकर प्रदेश एवं देश स्तर तक आयोजनो से जोड़ता रहता है। कार्यक्रम को एआरपी संदीप वर्मा,शिव शंकर सिंह,रामचन्द्र यादव,अमित कुशवाहा,उमाकांत पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान ने भी संबोधित किया। संचालन उमाकांत पांडेय ने एवं खेलो का प्रतिनिधित्व शिव शंकर सिंह ने किया। प्रतियोगिताओ के कुशल समापन में शिवशंकर यादव ,सत्येंद्र भास्कर जिला महामंत्री यूटा, सुशील सैनी ब्लॉक अध्यक्ष,दिनेश चंद्र,प्रदीप कुमार,शालिनी शर्मा,सुनीता सिंह,प्रियंका सिंह,कोमल वर्मा हनुमान वर्मा,राम किशन,सत्य प्रकाश सभी विद्यालयों के अध्यापक खेल अनुदेशक एवं लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में न्याय पंचायत अनवारी में भी पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन यू पी एस ठकुरामऊ के मैदान में हुए ।




