खाद्म एंव रसद के राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने लोधेश्वर महादेवा के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर में पहुच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना

रिपोर्ट:-मो0 शमीम
ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी ने अपने निवास पर मंत्री को लोधेस्वर महादेव की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित
रामनगर/बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी की अगुवाई मे नगर पंचायत रामनगर मे प्रवेश करते ही गाजे बाजे के साथ सैकडो कार्यकर्ताओ ने खाद्म एंव रसद के राज्य मंत्री सतीश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।सतीश शर्मा उसके बाद लोधेश्वर महादेवा के प्रशिद्व शिव मंदिर में पहुच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर मानव समाज के कल्याण की कामना की।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व मे जनहित की ढेर सारी योजनाये गांव गरीब तक पहुच रही है।उससे कोई कमी नही आने दी जायेगी।यह बात ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी के संयोजन मे उनके निज निवास स्थान ग्राम मझौनी मे एमएलसी चुनाव के उपलक्ष्य मे ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा सम्भ्रान्त जनो के मध्य व्यक्त की।उन्होने बुढवल चीनी मिल को फिर से स्थापित होने के सवाल पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी जी कहते है उसे पूरा करते है।सरकार इस पर आगे बढ रही है।सभी लोग एम एल सी चुनाव मे प्रत्याशी अंगद कुमार सिह के पक्ष मे मतदान करे।क्षेत्र के विकास मे कोई कोर कसर नही रहेगी।




