
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी आज दिनांक-02.04.2022 से प्रारम्भ हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जनपद बाराबंकी के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं की भारी भीड़ होने के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी के एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग की जा रही है जिसमें भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे- बाजारों, स्कूलों एवं मन्दिरों आदि के आस-पास एन्टी रोमियो स्क्वाड के साथ-साथ अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती कर महिलाओं में सुरक्षा व्यवस्था का बोध कराते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।




