
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामनगर में स्थित पानी की टंकी पर पवन मिश्रा लाउडस्पीकर लगाने के लिए गया था जहां पर उसे मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट लिया और घायल पवन घबरा कर टंकी से कूदने जा रहा था लेकिन वो बेहोश हो गया । सूचना प्राप्त होने पर तत्काल फायर बिग्रेड को बुलाया गया । फायर बिग्रेड के आरक्षी/फायरमैन मन्नू राम ने साहसिक कार्य करते हुए पानी की टंकी पर पीपीई किट ड्रेस पहन कर गये और 50 फ़िट के ऊपर से घायल पवन मिश्रा को कंबल से ढककर अपने कंधे पर उठा कर उतार लाए। फायरमैन का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा जिसकी प्रशंसा क्षेत्रवासियों द्वारा की गयी।





