
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब देश में समाजवादी व्यवस्था लागू हो और अडानी अंबानी की सरकारों का अंत हो। यह विचार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कौंसिल सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव आदि ने देश को अंग्रेज़ों से मुक्त कराया। महान क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाल हुए जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने आज के समय में क्रांतिकारियों व आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों की से सीख लेने की आवश्यकता को बताया, सह सचिव शिवदर्शन वर्मा जी ने कहा नव जवान संकल्प लें कि वह देश की आजादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों और सेनानियों के इतिहास से सीख ले,गोष्ठी का संचालन कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया इस गोष्ठी में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव नौजवान सभा के जी प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला,अखिल भारतीय किसान सभा महामंत्री गिरीश चंद,जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार श्रवण कुमार,दीपक शर्मा,मिथलेश कुमार,आशीष वर्मा,अजय शर्मा,लवकुश वर्मा,नैमिष सिंह,कुलदीप यादव,उमेश चंद्र,मंत्री रामनरेश आदि लोग उपस्थित रहे।



