Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

डा0 लोहिया ने जन आन्दोलनों से जनता को जोड़ा था।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।

बाराबंकी। डा0 लोहिया ने जन आन्दोलनों से जनता को जोड़ा था। उन्होंने आन्दोलनों को लोकतंत्र की आत्मा बताया था। आज के सन्दर्भ में विश्लेषण करें तो पायेंगे कि वर्तमान भौतिक सुविधावादी युग में सभी राजनैतिक दलों की जनसमस्याओं व राष्ट्रीय मुद्दों पर आन्दोलनों की रूचि खत्म हो रही है। जो उनके राजनैतिक पतन का कारण है। विपक्ष विहीन राजनीति ने लोकतंत्र को भी प्रभावित किया है। जो बेहद दुखद पहलू है।
यह बात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवाद के अध्येता, प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डॉ राममनोहर लोहिया की 112वी जयन्ती पर गांधी भवन में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ लोहिया के समकालीन सहयोगी रहे राजनाथ शर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने बताया कि आज हर तरफ महंगाई का शोर है। गरीब, मजदूर व किसान का जीना दुश्वार है। यह महंगाई अनायास ही नहीं होती। शासन तंत्र पर हावी पूंजीपति व उद्योगपतियों की भी महंगाई वृद्धि में अहम भूमिका होती है। वह अपने लाभार्थ नीतियों में उलटफेर कराने की ताकत रखते हैं। मूल्य नियंत्रण पर सरकारों की विफलता चिन्तनीय है।
समाजवादी नेता उमानाथ यादव ने कहा कि डॉ लोहिया के चिन्तन में महात्मा गाँधी और भगत सिंह के वैचारिकी साफतौर पर दिखाई देती है। उन्होंने बर्लिन यूनिवर्सिटी में नमक सत्याग्रह पर पीएचडी की थी। वे पढे तो गांधी को लेकिन जिंदगी भगत सिंह की तरह जिए।
समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ लोहिया खांटी समाजवादी थे, लेकिन उतने ही ईमानदार एवं अपने निर्णयों पर डटे रहने वाले राजनेता भी थे। उनका नेतृत्व पारदर्शी और ईमानदार था। वर्तमान परिवेश में देश के राजनीतिज्ञों को डॉ राममनोहर लोहिया के वैचारिक चिंतन को आत्मसात करने की आवश्यकता है। दीनदयाल उपाध्याय की तरह ही डा. राममनोहर लोहिया भी अंत्योदय से सर्वाेदय तक समाज को जोड़ते हुए लाभान्वित करने की बात करते थे।
संगोष्ठी का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर हाजी सलाउद्दीन किदवई, मृत्युंजय शर्मा, अतीकुर्रहमान, मनीष कुमार यादव, जमील उर रहमान, मनीष सिंह, सत्यवान वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, हुमायूं नईम खान, पी.के सिंह, अशोक जायसवाल सहित कई।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button