चित्रकला मे निपुण होनहार युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाई
3000 स्क्वायर फीट में हंसते हुए योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाई

संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।थाना क्षेत्र सफदरगंज के रहने वाले एक होनहार व चित्रकला में निपुण छात्र युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 3000 स्क्वायर फीट में एक पेंटिंग तैयार की है जिसे देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं युवक ने अपने मनमोहक चित्रकला से लोगों के बीच में पेंटिंग बनाने वाले की सराहना हो रही है थाना सफदरगंज कस्बे के नेता जी श्याम यादव इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्राम उधौलिया के रहने वाले होनहार चित्रकला में निपुण सुमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार ने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उनकी मनमोहक हंसती हुई चित्रकला के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाई है जिसका क्षेत्रफल एरिया 3000 स्क्वायर फीट है इतने बड़े क्षेत्र में पेंटिंग बनाने के लिए सुमित कुमार को 3 से 4 दिन का समय लगा उत्तर प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी चित्रकला के माध्यम से पेंटिंग द्वारा बनाई गई तस्वीर को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंच कर एकत्र हो रहे हैं वही होनहार सुमित कुमार की लोगों मे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है इस दौरान सुमित कुमार को देर रात तक पेंटिंग बनाने का कार्य करना पड़ा 4 दिन बाद पेंटिंग के पूरे आकार लेने पर विद्यालय व क्षेत्र के बहुत से लोगों ने मौके पर पहुंच कर वह फोन के माध्यम से होनहार चित्रकला में निपुण सुमित कुमार को बधाई दी वही इस प्रशंसनीय कार्य से प्रभावित होकर जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह व भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सुमित कुमार को पुरस्कृत किया




