सरकारी अस्पताल मे प्रर्याप्त सुविधा ना मिलने एवं बाहर से दवा लिखने का घायल ने लगाया आरोप

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों मे बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है वही जमीनी स्तर पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने मे अस्पताल प्रशासन कोई कसर नही छोड़ रहा वही सोमवार को कंटेनर की टक्कर से घायलों को घंटों नही मिला इलाज एवं बाहर से पट्टी बांधने का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगाया
आपको बताते चले कि कल सोमवार को कंटेनर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर ले जाया गया जहां घायल प्रमोद पुत्र गंगा प्रसाद ने घंटे इलाज ना करने तथा मंगलवार को पट्टी बदलवाने पहुंचे जहां प्रमोद कुमार से बाहर पट्टी एवं अन्य समान बाहर से खरीदवाने का आरोप लगाया वही अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अस्पताल मे प्रर्याप्त सुविधा होने की ढिंढोरा पीटते है वही घायल ने अस्पताल मे इलाज के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है देखना जिले के जिम्मेदार अस्पताल की व्यवस्था को सुधारते है यह यूं ही मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते है यह तो समय के गर्भ मे है




