अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर युवक मंगल दल द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजित

बाराबंकी।सिद्धौर ब्लाक के उस्मानपुर गांव में अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर युवक मंगल दल उस्मानपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिशन पर्यावरण संरक्षण के संस्थापक समाजसेवी पत्रकार एडवोकेट सत्येंद्र कुमार एस जी ने पुष्प अर्पित किया। एवं सभी को संकलप दिलाया की हम भारत की एकता को बनाए रखने का संकल्प लेते हैं ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सिद्धौर पंकज कुमार जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सोमेश कुमार वर्मा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम विलास वर्मा ,राम नेवाज वर्मा , कुलदीप कुमार वर्मा, सौरभ कुमार वर्मा, आकाश कुमार वर्मा, अंश पटेल, वंश पटेल, शिवांश पटेल,अहम पटेल, पिंटू,लल्लू , राजाराम, धर्म राज,साजन,रवि इत्यादि लोग मौजूद रहे।




