विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पादित कराये जाने हेतु।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पादित कराये जाने हेतु।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी।अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पादित कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा नियुक्त किये गये प्रेक्षकगण को उनके प्रवास स्थल रिलायन्स इन्डस्ट्रीज, लिमिटेड, देवा रोड बाराबंकी के अतिथिगृह में उपलब्ध करायी जानी है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायतराज अधिकारी को आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी को शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित, उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायिक हैदरगढ़ को निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायत सूचना, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित उड़न दस्ता तथा स्थाई निगरानी टीम से सम्बन्धित सूचन, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खण्ड-4 को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित वीडियो निगरानी टीम तथा वीडियो अवलोकन टीम से सम्बन्धित सूचना, वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय लेखा से सम्बन्धित सूचना, जिला आबकारी अधिकारी को शराब बिक्री से सम्बन्धित सूचना, जिला आयकर अधिकारी को प्रर्वतन से सम्बन्धित सूचना, डिप्टी कमिश्नर खण्ड-1 वाणिज्य कर तथा अपर जिला सूचना अधिकारी को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार से सम्बन्धित सूचनायें ई-मेल observersbarabanki@gmail.com के माध्यम से प्रत्येक दिन प्रेषित करेंगे।



