Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकीराजनीति
Trending

प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा, सपा, बसपा का विगत तीन से अधिक दशकों की सत्ता पर काबिज़ सरकारे है।

कांग्रेस पार्टी की नवाबगंज से प्रत्याशी रूही अरशद ने कहा कि आज प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा, सपा, बसपा का विगत तीन से अधिक दशकों की सत्ता पर काबिज़ सरकारे है।

रिपोर्ट-शिवा वर्मा।

बाराबंकी । गदिया न्याय पंचायत के कई गांव में डोर टू डोर जन संपर्क करते हुए कांग्रेस पार्टी की नवाबगंज से प्रत्याशी रूही अरशद ने कहा कि आज प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा, सपा, बसपा का विगत तीन से अधिक दशकों की सत्ता पर काबिज़ सरकारे है जिन्होने विकास को पीछे छोड़कर गुन्डागर्दी, अपराध, भ्रष्टाचार, कुपोषण, को बढावा देकर प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया है कांग्रेस पार्टी नौजवान बेरोजगारो के लिये भर्ती विधान युवा घोषणपत्र लाकर बेरोज़गार नौजवानो को विश्वास दिलायेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार जो किसान, महिला, नौजवानो के सहारे जो 2022 में बनने जा रही है उसमे जाब कलेन्डर बनाया जायेगा।

जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख होगा कि परीक्षा कब होगी, रिजल्ट कब आयेगा, इन्टरव्यू कब होगा और नियुक्ति की तारीख कब होगी इसका उल्लेख होगा। और अगर किसाी विभाग द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही सरकार सुनिश्चित करेगी, प्रतियोगी परीक्षाओ के लिये परीक्षार्थी से कोई फीस नही ली जायेगी, परीक्षा के लिये बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी, परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र ही उसका टिकट होगा।

 

विज्ञापन

कांग्रेस के सीनियर लीडर अरशद इकबाल की धर्मपत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानो को नौकरी एक सपना हो गयी है। सरकार नौजवानो को अपमान के लिये पांच साल संविदा नियम लेकर आयी थी जिसे नौजवानो के विरोध ने ठण्डे बस्ते में डाल दिया, भाजपा सरकार ने लाखो भर्तियो को लटका कर रखा है एक तो इस सरकार में भर्ती नही आती और अगर वह भी आ गयी तो नियुक्ति नही होती है सरकारी नौकरी में पेपर लीक होना साबित करता है कि सरकार नौजवानो को रोजगार देने के लिये कितनी चिन्तित है। इस दौरान राम सागर वर्मा राम आसरे विश्वकर्मा श्यामू कश्यप आनंद कुमार गौतम मोहम्मद कामिल सोनम वैश्य अंकिता वर्मा काजल प्रजापति गोपाल पांडे अमित वर्मा यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button