मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों को वितरण किये किताब पेंसिल रबड़ कटर आदि

रिपोर्ट:- मो0 फारूक
आज जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत में मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शबाना के निर्देशन में और मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष शमीम की अध्यक्षता में गरीब छोटे छोटे बच्चों को काफी किताब रबड़ कटर पेंसिल आदि वितरण करके बच्चों को पढ़ने पर ध्यान लगाने व मन लगाने को कहां गया
मानवाधिकार संगठन की ओर से पढ़ाई लिखाई सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में मानवाधिकार संगठन की सभी लोगों ने जमकर सराहना भी की और लोगों ने कहां की ऐसा संगठन पहली बार देखा है जो बच्चों की पढ़ाई लिखाई कर ध्यान दे रहा है ऐसा संगठन हम लोगों को बहुत ही अति प्रिय हैं
इस पढ़ाई लिखाई सामग्री के वितरण में मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष शमीम व प्रदेश सचिव मोहम्मद सिराज व जिला प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई व उपाध्यक्ष विनीत कुमार व महिला वरिष्ठ कार्यकर्ता रेखा देवी व शिवम सोनी आदि लोग मौजूद रहे




