
रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी) कुर्सी के हेमापुरवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला का शव उसके कमरे में छल्ले से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के परिवारिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
कुर्सी के हेमापुरवा निवासी अमित कुमार रावत का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व देवा थाना के मियापुर निवासी रंजीता 25 वर्ष के साथ हुआ था।अमित कुर्सी स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। बुधवार सुबह चाय नाश्ता करने के बाद घर से फैक्ट्री के लिए निकल गया था।घर पर उसकी पत्नी रंजीता व बच्चे थे ।इसी बीच रंजीता ने अपने कमरे में जाकर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।अमित कुमार दोपहर जब वह फैक्ट्री से घर भोजन करने के लिए पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शंका हुई। जिसपर उसने आसपास लोगों को मामले की जानकारी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। जहां अंदर महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला।इसी बीच सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी




